उत्तर प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में आज होगा मतदान
नगरीय निकाय चुनाव


नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हाेगा। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे।

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है। मतदान शाम छह बजे तक हाेगा। मतदान के लिए बुधवार सुबह ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं थीं। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। करीब 2.40 करोड़ मतदाता 7593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

गाजीपुर में बारिश के बीच शुरू हुआ नगरीय निकाय चुनाव में मतदान

गाजीपुर ज‍िले के आठ नगर निकायों में शहरी सरकार बनाने के लिए शुक्रवार को सुबह सात बजे से बारिश के बीच मतदान शुरू हो गया। आठ अध्यक्ष पद पर 87 व 136 सभासद पद के लिए 704 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। आठ निकायों में कुल 99 मतदान केंद्र व 266 मतदेय स्थल बनाया गया है। इन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

तीन नगर पालिका गाजीपुर, मुहम्मदाबाद, जमानियां सहित पांच नगर पंचायत जंगीपुर, बहादुरगंज, सादात, सैदपुर व दिलदारनगर में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नगर पालिका गाजीपुर- 95597, मुहम्मदाबाद-32324, जमानिया-30495, जंगीपुर-11837, सैदपुर-20657, सादात-10798, बहादुगंज-15470 व दिलदारनगर-12180
गोंडा में सुबह से बूथ पर लगी कतार, मतदान शुरू

नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को जिले में 114 मतदान केंद्रों के 323 बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। सभी केंद्रों पर मतदान की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अलग से तैनाती की गई है। जिले के दस नगर निकायों में अध्यक्ष व 168 वार्डों में सदस्य पद के लिए 963 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2.62 लाख मतदाता करेंगे।

स्थानीय निकाय चुनाव में कुछ देर के बाद भी नगर निगम क्षेत्र में मॉक पोल होने जा रहा है। पीठासीन अधिकारियों और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में 50-50 वोट डाले जाएंगे। नगर निगम में मेयर पद के 10 और 98 वार्डों में कुल 510 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।  मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।

उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में आज होगा मतदान

उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में नगरीय निकाय प्रमुखों के चुनाव के लिए पहले चरण में आज मतदान होगा। नौ मंडलों के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में मतदान होगा।

आज होगा उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव का आगाज

उत्तर प्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। 13 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

37 जिलों में होगा मतदान

शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें