फिक्की फ्लो लखनऊ ने आयोजित किया प्रतिष्ठित फ्लो यूपी वोमेन्स अवार्ड
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, पटकथा लेखक और निर्माता निर्देशक फराह खान विशिष्ट अतिथि थीं।


लखनऊ। फिक्की फ्लो  लखनऊ चैप्टर ने आज होटल हयात रीजेंसी लखनऊ में प्रतिष्ठित फ्लो यूपी वोमेन्स अवार्ड का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री  रजनी तिवारी और बॉलीवुड की  प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, पटकथा  लेखक और निर्माता निर्देशक फराह खान विशिष्ट  अतिथि थीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रजनी तिवारी ने कहा कि फिक्की फ्लो महिलाओं के लिए व्यापक रूप से कार्य कर रही हैं।महिलाएं चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी सफलता की सीढ़ियां चढ़तीहैं।हमें आज यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने साथ की महिलाओं को भी आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

इस मौके पर फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की  चेयरपर्सन स्वाति वर्मा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस  कार्यक्रम की इवेंट चेयर थीं। उन्होंने कहा कि फ्लो यूपी अवार्ड्स फ्लो कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमो में से एक है क्योंकि यह आयोजन न केवल पहचान और पुरस्कार देता है बल्कि हमारे राज्य की असाधारण महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों का उत्सव भी मनाता है।
महिलाएं जिन्होंने हमारे समाज में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लायी है और कई अन्य लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।  ये महिलाएं हमारे देश की सच्ची नेता हैं जो देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को बनाने में मदद करती हैं।

हाल के दशकों में सबसे क्रांतिकारी परिवर्तनों में से एक व्यवसायों में महिलाओं की बढ़ती प्रमुखता रही है। जैसे-जैसे समय बदलता है, भारत में महिला उद्यमियों के उदय ने सिद्ध किया है कि व्यवसाय में महिलाएं पुरुषों से किसी मायने में कम नहीं  हैं।

इस वर्ष फ्लो यूपी महिला पुरस्कारों का 9वें संस्करण का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष महिलाओं की असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को दिए जाने  सम्मानों की एक श्रृंखला है। 
इस वर्ष एफएलओ ने 8 श्रेणियों की महिलाओं को सम्मानित किया और महिला उद्यमिता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

नतीजों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में
 विजेता हैं-
 1.शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट महिला -
 डॉ कविता अग्रवाल
 2.उत्कृष्ट महिला उद्यमी (1 करोड़ से ऊपर का कारोबार)-
 गरिमा टंडन
 3.कला, फैशन और संस्कृति में उत्कृष्ट महिला उद्यमी -
 अस्मा हुसैन
 4.उत्कृष्ट महिला नेतृत्व स्टार्टअप-
 अनुभूति जैन
 5.खाद्य और आतिथ्य में उत्कृष्ट महिला उद्यमी 
  गीतिका आनंद गुप्ता
 6.समाज सेवा में उत्कृष्ट महिला-आशा दीक्षित
 7.चिकित्सा स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता में उत्कृष्ट महिला-डॉ आरती बघेल
8.यूपी की उत्कृष्ट महिला प्रभावशाली महिला सराह खान के रूप में पुरस्कार  दिए गए।

पुरस्कार समारोह के बाद    एक बातचीत का सेशन हुआ जिसमें  प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका और फिल्म निर्देशक फराह खान ने
सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कभी किसी के जैसा बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।  दरअसल, दिखावा करने से कुछ नहीं होता, वास्तविक होना पड़ता है। आप अपनी क्षमता पहचानिए और जैसे हैं, वैसे ही कठोर मेहनत कीजिए, सफलता मिलकर रहेगी। मैं हमेशा से डांस की दीवानी थी। इसलिए मैंने इसी फील्ड को अपने जीवन के रूप में चुना। अत: आप स्वयं को पहचानिए और वही करिए जिसमें आनंद आए।  फराह शुक्रवार को फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊआई थीं।

 आज फराह उसी खुशनुमा अंदाज में दिखीं, जिसके लिए वे जानी जाती हैं। कार्यक्रम में फराह ने अपनी यात्रा और बालीवुड की गासिप पर चर्चा की। फराह ने कहा कि मेहनत के लिए जुटना पड़ता है। अपने हर काम के लिए समय का प्रबंधन करना बहुत जरूरी है। किंतु एक चीज का ध्यान रखना चाहिए कि बाद में वही प्रबंधन आपके लिए समस्या न बनने लगे।

समय के हिसाब से अपने-आप को बदलना भी चाहिए। मुझे डांस हमेशा से ही पसंद था। बचपन में डांस और फिल्म के लिए पूरा दिन एक ही कमरे में गुजार देती थी।  सही मायने में हमारा असली गाइड तकदीर ही होती है।

फराह ने बताया कि मैं गोविंदा के डांस की फैन हूं, क्यूंकि उनका डांस बनावटी नहीं होता। उनके डांस में वास्तविकता रहती है और वे आपने डांस को इजांय करते हैं। शाह रुख खान और फराह के रिश्ते के सवाल पर फराह ने बताया कि हम दोनों ने लंबे समय तक साथ काम किया है। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा किहमेशा तैयार रहें मौका कभी भी आ सकता है


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें