वाराणसी : दिनदहाड़े BSc छात्र की गोली मारकर हत्या, छावनी में तब्दील हुआ कॉलेज कैंपस यूपी के वाराणसी में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े यूपी कॉलेज (उदय प्रताप कॉलेज) में बीएससी के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर पिस्टल फेंककर फरार हो गया. 1 day old
आइएनडीआइए की एकता पर अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में हैं ये अंतर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने से आइएनडीआइए में घमासान तय है। अजय राय ने मऊ जिला चिकित्सालय परिसर घोसी के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत में कांग्रेस का बड़ा योगदान बताया तो उत्तराखंड के बागेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी की हार का ठीकरा समाजवादी पार्टी पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोसी में अपना प्रत्याशी न उतारकर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का प्रचार किया और जिताया। इसके विपरीत अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में हमारा साथ नहीं दिया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। यदि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में साथ देती तो वहां पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की कोई अस्तित्व नहीं है। बागेश्वर में उनको 2200 वोट मिले, हमारा प्रत्याशी वहां 1600 वोट से हारा। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर आइएनडीआइए की एकता पर अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते थे कि कांग्रेस बड़ा मन करे। हमने बड़ा मन करते हुए घोसी में उनका सहयोग किया। हमने गठबंधन का धर्म निभाते हुए आइएनडीआइए प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीत दिलाई। कांग्रेस तो सबको साथ लेकर चल रही है। अब समाजवादी पार्टी सोचे कि उन्हें हमारे साथ रहना है या क्या करना है। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को अजय राय ने कहा कि हमारा मन बड़ा है। हम बड़े मन से तैयार हैं, अब ये उनकी सोच हैं कि वो हमारे साथ कैसे आएंगे। ये वही जानें। उन्होंने कहा कि आज जनता आशा भरी नजरों से कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन की तरफ निहार रही है। 14-Sep-2023
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव ने विरोध प्रदर्शन में पहुंचकर समर्थन पत्र सौंपते हुए पूर्ण सहयोग का दिलाया भरोसा उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए 13-Sep-2023
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन 28 अक्टूबर को लखनऊ में करेगा वैश्य संकल्प रैली का आयोजन:सुधीर एस हलवासिया आज अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन हलवासिया कोर्ट लखनऊ में किया गया। 13-Sep-2023
रामपुर में आजम खान के घर पर ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खान के रामपुर स्थित आवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग ने छापा मारा है। 13-Sep-2023
जाट, जाटव और मुस्लिम वोटों की तिकड़ी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का खेल बिगाड़ सकती है घोसी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने भाजपा के लिए चेतावनी की घंटी बजा दी है। 12-Sep-2023
भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी ने दी भारतीय टीम को बधाई भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रन से करारी शिकस्त दी है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भारत क्रिकेट टीम को बधाई दी है। 12-Sep-2023
यूपी : देर रात कई आईएएस और पीसीएस का तबादला, राजेश कुमार पाण्डेय जालौन के नए कलेक्टर शासन ने सोमवार देर रात को उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें आईएएस और पीसीएस कुल 11 अधिकारी शामिल है। शासन ने जिन अधिकारियों के तबादले किए है। 12-Sep-2023
उत्तर प्रदेश में देर रात एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , 9 थानों के प्रभारी बदले जिले में सोमवार देर शाम थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया। 12-Sep-2023
करीब छह महीने बाद वापसी करने के बाद केएल राहुल ने शानदार शतक जमाकर सुर्खियां बटोरी केएल राहुल ने भारतीय टीम में करीब छह महीने के बाद वापसी की और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर इसका जश्न मनाया। 11-Sep-2023
उप्र : बारिश और आकाशीय बिजली से 19 लोगों की मौत, कई जिलों में अलर्ट यूपी क्ले राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश से जगह-जगह पानी भर गया हैं. सड़कों और घरों में पानी भर गया है. जानकारी के मुताबिक अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली और नदी में डूबने से कुल 19 लोगों की जान गई है. 11-Sep-2023
घोसी के परिणाम के बाद , कहीं उल्टा न पड़ जाए BJP का दांव....... घोसी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भाजपा के लिए नसीहत है। 11-Sep-2023
राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिले बारिश से हाल बेहाल , CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश से हाल बेहाल है। 11-Sep-2023
लगातार हो रही बारिश से लखनऊ में आज कक्षा 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद पिछले दो दिनों से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण आम लोगों का हाल बेहाल है। 11-Sep-2023
घोसी उपचुनाव हारने के बाद ओम प्रकाश राजभर का राजनीतिक करियर दांव पर मंत्रियों का घर-घर दौरा, कई मंत्रियों का वहीं पर डेरा डालना, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम के बावजूद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह की बम्पर जीत हो जाना, सभी भाजपा के दिग्गजों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। 11-Sep-2023
पावर कारपोरेशन : अब 3.30 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरिटी धनराशि पर ब्याज दिया जा रहा है पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा अब 3.30 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरिटी धनराशि पर ब्याज दिया जा रहा है। 10-Sep-2023
एक से तीन दिसंबर को लखनऊ में आई आई ए करेगा इंडिया फूड एक्सपो का आयोजन रोड शो में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से संबंधित समस्त संभावनओ एवं खाद्य उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की हुईं चर्चा 10-Sep-2023
पीएम नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय काशी दौरे पर लगी मुहर जी-20 की दिल्ली (G20 New Delhi summit) में आयोजित बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक दिवसीय काशी दौरे पर मुहर लग जाएगी। 09-Sep-2023
Upchunav Result 2023 : घोसी में सपा ने दर्ज की जीत, 7 में से 3 सीटों पर BJP का कब्ज़ा देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. इनमे से सबसे ज्यादा चर्चा में रही उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हार का सामना करना पड़ा है. 08-Sep-2023
जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट लखनऊ ने मनाया अपना 28वां स्थापना दिवस जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट लखनऊ ने शुक्रवार दिनांक 08 सितम्बर को अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया। 08-Sep-2023
उदयनिधि के बयान पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- जब रावण और बाबर के अहंकार से सनातन नहीं मिटा तो ये तुच्छ लोग कहां से मिटायेंगे? तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन पर दिए बयान के बाद देशभर में इसका विरोध हो रहा है. कई विपक्षी दल भी इसका विरोध कर रहे हैं. अब इस मामले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम योगी ने कहा कि जब देश सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है. 07-Sep-2023